नवनीत पोरवाल/उत्तर प्रदेश न्यूज़21
दिबियापुर: अंतर जनपदीय औरैया से बेला कन्नौज को जाने वाली बिलराया पनवाड़ी मार्ग पर स्थानीय दिबियापुर के बेला रोड टेंपो स्टैंड पर बी आर सी(ब्लाक संसाधन केन्द्र)गेट के बाहर बुधवार रात किसी अज्ञात ट्रक ने ट्रासंफार्मर के पास से निकली विद्युत हुई टेंशन लाइन के खम्बे में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे यह पूरी तरह से गेट के बाहर दक्षिणी दिशा में पूरा झुक गया।और यह जान लेवा बन गया है।स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते वर्ष इस खम्बे से बिजली की केविल उतार कर पास लगाये गये नये खम्बे में डाली गयी थी जिससे यह निष्प्रयोज्य हो गया था।मोहालावासी पूर्व सभासद अजय पोरवाल सहित ने विद्युत विभाग से इस खम्बे को जल्द से जल्द हटवाने की माँग की है। क्युकी यह मुख्यता पनवाड़ी मार्ग का भी रोड़ा बना हुआ है।जिससे दिन प्रतिदिन जाम की लंबी लंबी बड़े बाहनो की लाइन भी लगी रहती है।इस घटना का जल्द से जल्द निवारण किया जाए।ताकि इससे पहले कोई अन्य घटना घटित ना हो सके।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know