धर्मेन्द्र यादव उत्तर प्रदेश न्यू ज21
कंचौसी/औरैया:-कंचौसी कस्बे में बिजली की आपूर्ति ठीक से चल नहीं पा रही है। इससे लोग खासे परेशान हो रहे हैं। आधा सैकड़ा से अधिक गांव में बिजली के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा। रात भर बत्ती बंद रही। कंचौसी कस्बे को बिजली 132केवी सब स्टेशन झिझक से आपूर्ति दी जाती है। मुख्य लाइन काफी लंबी है। ऐसे में आए दिन कहीं न कहीं फाल्ट होता है और बिजली की आपूर्ति बंद होती है इससे लोगों को बिजली के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है।रविवार रात मौसम के बदले मिजाज के चलते तेज हवा के साथ बारिश हुई और ऐसे में रात 8 बजे के बाद झिझक बिजली सब स्टेशन की मुख्य लाइन में फाल्ट आ गया। जिससे कंचौसी फीडर बन्द हो गया । परेशान होकर उपभोक्ताओं ने संपर्क किया। कोई सही जवाब नहीं मिला। ऐसे में रात भर बिजली की आपूर्ति बंद रही। रविवार सुबह पेट्रोलिंग कराकर फाल्ट ढूंढने का काम शुरू कराया गया। झिझक कंचौसी रोड पर बिजली का खम्बा टूटा हुआ था जिसके चलते फाल्ट हुआ। इसे ठीक कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस संबंध में जेई सचिन यादव ने फाल्ट ढूढ लिया गया है नया बिजली का खम्बा लगाकर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know