Top News

ग्रामीणों का कोटेदार पर आरोप पात्र लोग हैं राशन से वंचित!

     ब्यूरो चीफ:- सौरभ त्यागी उत्तर प्रदेश न्यू ज21
जालौन:-विकासखंड जालौन क्षेत्र के ग्राम अलाईपुरा के ग्रामीणों ने कोटेदार लालता प्रसाद पर आरोप लगाया है कि हमारे यहां का कोटेदार राशन की मात्रा कम करके  राशन वितरण करता है। अंतोदय राशन कार्ड में हिला हवाली चल रही है। और जो पात्र हैं  उन लोगों को राशन ना देकर अपात्र लोगों को राशन दिया जा रहा है । और कई लोगों का आरोप है कि  जब उन्हें राशन मिलता है  तो उनका राशन कम निकलता है जिसकी शिकायत को मैंने उच्च अधिकारियों से की थी । जिसकी जांच भी आई थी लेकिन उन लोगों से भी संतोषजनक जबाब नही  मिला जिससे हम लोगों को अभी भी परेशानी हो रही है वही लगभग दो दर्जन लोगों से ज्यादा लोगों ने शिकायत की और अपनी समस्याएं  बताई । पूर्व प्रधान ब्रजभान सिंह का कहना है कि कि सरकार द्वारा सही जांच की जाए और जो पात्र हैं उनको उनके हिस्से का राशन मिलना चाहिए तथा यदि कोटेदार सही से राशन वितरण नहीं करता है तो उस पर जांच होनी चाहिए ।
ग्राम प्रधान का कहना है कि लोगों  की सारी समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण करवाने के लिए उच्चाधिकारियों से बात की गई है और कोटेदार के खिलाफ जो भी ग्रामीणों ने समस्या बताई हैं अगर उन समस्याओं का कोटेदार समाधान नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने