Top News

बिधूना में गृह कलेश के चलते युवक फांसी पर झूला!

                    उत्तर प्रदेश न्यूज21
युवक के फांसी लगाने पर गमजदा बैठी परिवार व पड़ोस की महिलाएं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
दोपहर ही भाई की ससुराल से आया था लौटकर, मां व पत्नी से हुई कहासुनी और फिर लगा ली फांसी
औरैया ब्यूरो रिपोर्ट आर्यन तिवारी बिधूना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दोड़ापुर गांव में मंगलवार शाम एक युवक ने अपने घर के बरामदे के कड़े में लटककर साड़ी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के पीछे गृह कलेश बताया जाता है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक युवक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया गया कि ग्राम दोड़ापुर निवासी 22 वर्षीय राजीव उर्फ ऊदल पुत्र सूबेदार मंगलवार दोपहर में अपने भाई की ससुराल से लौटकर आया था जिसके बाद मां व पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद युवक ने मां व पत्नी को कमरे के अंदर बंद करके बरामदे में लेंटर के कुंदे में साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मां व पत्नी की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगो नेघर के अंदर जा कर देखा तो युवक फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इसके बाद कमरे में बंद मां व पत्नी को कमरे की कुंडी खोलकर बाहर निकाला जिसके बाद घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह ने फोरेंसिक टीम को सूचना दी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم