अमित चतुर्वेदी/उत्तर प्रदेश न्यूज़21/दिबियापुर
शिक्षक कमल कांत पाल की मेहनत ने राजशेखर और लक्ष्मी को दिलायी सफलता, बीएसए ने दी बधाई
दिबियापुर । ऐरवा कटरा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटना - ऐरवा की छात्रा लक्ष्मी एवं छात्र राजशेखर ने राष्ट्रीय आय एवं छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आयोजित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है । विज्ञान शिक्षक कमल कांत पाल ने बताया कि जिला स्तर पर चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय औरैया में आयोजित इस परीक्षा में बेसिक शिक्षा विभाग के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटना ऐरवा के दो बच्चे सफल हुए हैं । सफल होने के बाद अब इन दोनों बच्चों को शासन द्वारा कक्षा 9 से 12 तक प्रतिमाह 1000 रुपया छात्रवृत्ति देय होगी ।
इस विद्यालय से एक छात्र शरद कुमार ने राष्ट्रीय बाल श्री सम्मान- 2016 में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर 5000 रुपये का पुरुस्कार प्राप्त किया था जबकि एक छात्र रामबाबू ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस -2019 में राज्य स्तर पर गोरखपुर में प्रतिभाग किया था।इसी प्रकार समय समय पर इस विद्यालय के बच्चे जनपद ही नही वरन राज्य व राष्ट्रीय स्तर अपने हुनर का प्रदर्शन करते रहते है।
विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक देवेन्द्र कुमार और शिक्षक कमल कांत पाल एवं अरविन्द कुमार की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करतेे हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी सिंह सहित खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह चौहान, जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक मनीष कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पुनीत यादव आदि प्रबुद्धजनों ने लक्ष्मी और राजशेखर को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know