Top News

फोन बना आपसी विवाद का कारण महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

    ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी/उत्तर प्रदेश न्यूज़21/जालौन
   रामपुरा:-मामला थाना कस्वा रामपुरा का है जहां पति द्वारा मोबाइल फोन ना देने पर   महिला ने आत्महत्या की।बताया जा रहा है कि तीन भाई अपने साले के साथ मोबाइल में लूडो खेल रहे थे तभी पत्नी ने मा से बात करने के लिए फोन मांगा लेकिन लूडो खेल रहे जितेंद्र  ,व पुष्पेन्द्र कुमार  एवम जितेन्द्र का साला आंसु पुत्र पंकज कुमार निवासी अतरेटी, ने ये कह दिया कि बाद में देंगे फोन तभी वहाँ पर जितेन्द्र कुमार की पत्नी कोमल पुत्री नरेश कुमार ने अपने पति की इसी वात पर नाराज होकर उसने ग़ुस्से मैं आकर पँखे कि एक पंखुडी से साड़ी का फंदा बनाकर फाँसी लगाकर  अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली , मौके पर घर के सास व ससुर पड़ोस मै सादी मैं गये हुये थे ,तभी अचानक उसकी ननद ने कोमल को फाँसी पर लटका देख जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगी तो वहाँ पर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गये परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई एवम  फोरेंसिक टीम  भी मौक़े पर पहुँची एवम कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया, इसी मौके पर co माधौगढ़, व, उपनिरीक्षक नरेश कुमार ,उपनिरीक्षक हीरा सिंह ,आदि पुलिस बल मौक़े पर मौजूद रहा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم