उत्तर प्रदेश न्यूज21
सहार/औरैया:-बेला थाना क्षेत्र के पुरवा दानशाह में मिले दो कोरोना संक्रमितों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री सुनीति ने दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।तथा सभी को निर्देशित किया कि इस एरिया को पूर्णरूपेण सीज किया जाय।तथा किसी भी प्रकार की एक्सट्रा गतिविधियों पर विराम लगाकर संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। चौकी स्टाफ को निर्देशित किया कि कोई भी बिना मॉस्क लगाए ना निकले।सोशल डिस्टनसिंग का पूरा ख्याल रखा जाय। बाजार को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक खोला जाएगा।यदि बाजार में भीड़ भाड़ ज्यादा नजर आई तो पूरे बाजार को बंद करने का निर्देश दिया। शराब ठेके के पास से बिधूना तिराहे तक पूरी तरह से बंद कर दिया जाय,छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया।कोई घरों से नही निकलेगा यह ताकीद किया।प्रधानपति मोहित अग्निहोत्री, धनन्जय दुबे चौकी प्रभारी दिनेश शंकर चौबे सहित पूरे चौकी स्टाफ से दिए गए निर्देशों को सख्ती से पालन करवाने को कहा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know