उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया ब्यूरो रिपोर्ट:-। बिधूना कोतवाली क्षेत्र में शादीशुदा तीन बच्चों की मां ने प्रेम प्रसंग के चलते विशाक्त पदार्थ खाकर जान दी। जानकारी के मुताबिक सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव साहसपुर निवासी धर्म सिंह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था।
उसकी पत्नी राजरानी (37) अपने तीन बच्चों के साथ गांव में रहती थी। जहां पर गांव के एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग था। रविवार को धर्मबीर सिंह दिल्ली से वापस आया तो युवक से प्रेम प्रसंग को लेकर उसका राजरानी से विवाद हो गया। जिसके बाद पति ने सोमवार की सुबह बिधूना थाने जाकर युवक के खिलाफ लिखित तहरीर दी।
बताया गया कि विवाद के चलते आज दिन में धर्म सिंह बच्चों सहित दिल्ली जा रहा था तभी लगभग दो बजे राजरानी ने विशाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर गांव के एक प्राइवेट चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know