Top News

लाठी डंडो से पीटकर युवक को किया मरणासन्न पुलिस ने हमलावर को हिरासत में लिया !

          धर्मेन्द्र यादव उत्तर प्रदेश न्युज21
कंचौसी औरैया:-थाना  दिबियापुर क्षेत्र के बिहारीपुर गांव  निवासी  राजू सिंह पुत्र रजपाल सिंह  को रात मे अकारण लाठी ,डंडो ,सरिया आदि से पीटकर गंभीर  रूप से घायल कर दिया ।पीड़ित के भाई अनुज सिंह राजावत ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए रामकिशन ,  राजेश व छोटू पुत्र  देवीदीन तीनो सगे भाई व तीन अज्ञात  के खिलाफ  भाई अनुज  दर्ज करने की मांग की है ।जिनमे रामकिशन व राजेश  निवासी  औरेया रोड कंचौसी को चौकी पुलिस ने हिरासत मे लेकर थाना भेज दिया है। परिजनो के अनुसार राजू की  सैफई मे हालत स्थिर है  घटना का कारण शराब पीने के लिए रूपये न देने का बताया जा रहा है।शराबियो ने युवक की पिटाई के बाद मे लोडर पर लादकर मरणासन्न स्थिति मे दूर ले जाकर सड़क किनारे फेका दिया । ग्रामीणो की सूचना पर  पुलिस ने चिचौली अस्पताल भेजा  जहा से गम्भीर हालत मे सैफई इलाज के लिए भेजा गया है । राजू सिंह  कल  शाम कंचौसी किसी काम से  गया था ।जहा रात में कुछ शराबियो ने किसी बात को लेकर जमकर की मार पीट के  बाद मे गांव के नजदीक औरैया कंचौसी मार्ग  किनारे डाल गये  सुबह लोगो ने देखा तो  112 नम्बर पुलिस बुलाकर अस्पताल भेजा।
इस संबंध में चौकी इंचार्ज राम प्रकाश ने बताया तहरीर मिल गई है ।घटना मे शामिल  कुछ हमलावरो को हिरासत मे लेकर थाने भेज दिया गया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم