उत्तर प्रदेश न्यूज21
पुलिस लाइन में शुक्रवार सुबह एसपी ने परेड की सलामी ली।
ब्यूरो रिपोर्ट औरैया:/:इस दौरान ग्राउंड में एसपी ने परेड को धीमी व तेज गति से चलाया। इस दौरान आने वाली कमियों से उनको अवगत कराया।पुलिस अधीक्षक महोदया औरैया सुश्री सुनीति द्वारा पुलिस लाइन औरैया में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गयी एवं परेड का निरीक्षण किया गया। इसके उपरान्त क्वार्टर गार्ड, भोजनालय, बैरिक, कैन्टीन एवं पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ सफाई रखने एवं कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क लगाने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये
पुलिस अधीक्षक सुनीति ने शुक्रवार की परेड की सलामी ली एवं परेड का निरीक्षण किया गया। परेड ग्राउन्ड में पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को तेज चाल-धीमी चाल में चलाया गया। इस दौरान आने वाली कमियों से उनको अवगत कराते हुए उनमें सुधार करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई, परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्द, बैरक, पुलिस भोजनालय व पुलिस लाइन के शस्त्रों का निरीक्षण किया। जनपद के थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know