उत्तर प्रदेश न्यूज21ब्यूरो रिपोर्ट:-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ये 10 मिलियन फॉलोवर 100% ऑर्गेनिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ये 10 मिलियन फॉलोवर 100% ऑर्गेनिक
लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। कोरोना काल में आमजन की उम्मीदों पर खरा उतरने के साथ-साथ विरोधियों को भी हैरान करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ट्विटर फैन फॉलोइंग ने आज 1 करोड़ (10 मिलियन) का आंकड़ा पार कर लिया है।
सोमवार को योगी के ट्विटर अकाउंट @myogiadityanath पर फॉलोवर की तादात 10 मिलियन से ज्यादा हो गई और सबसे खास बात यह है कि सभी फॉलोवर पूरी तरह ऑर्गेनिक हैं। देश की प्रमुख राजनीतिक हस्तियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (58.5 मिलियन) और अमित शाह (28.8 मिलियन) को छोड़ दें तो रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (17.4 मिलियन (राहुल गांधी 14.7 मिलियन) और अरविंद केजरीवाल (19.4 मिलियन) ही आगे हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ( 2.3 मिलियन) जैसी चर्चित शख्शियत भी योगी से काफी पीछे हैं।
2015 में ट्विटर पर आए योगी अपनी विशिष्ट कार्यशैली के चलते लोगों के बीच लोकप्रिय योगी आदित्यनाथ ने 17 सितम्बर 2015 को ट्विटर की इस नई दुनिया में उपस्थिति दर्ज कराई थी। 21 मई 2016 से यह नियमित सुचारू रूप से सक्रिय है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तीन दिन बाद 22 मार्च 2017 को उनका ट्विटर अकाउंट ट्विटर से वेरिफाइएड हुआ।
@myogiadityanath, जिसमें ‘एम’ का अर्थ महंत है। बता दें कि सीएम योगी, वर्तमान में नाथपन्थ के मुखिया हैं और नाथपन्थ के सबसे बड़े मन्दिर श्री गोरखनाथ मन्दिर के पीठाधीश्वर भी हैं। फेसबुक पर योगी के करीब 62 लाख 71 हज़ार 656 फॉलोवर हैं। 5 साल से कम समय मे एक करोड़ फॉलोवर जुड़ना सीएम योगी की लोकप्रियता का परिचायक है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know