ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी उत्तर प्रदेश न्यूज21
कोटरा जालौन- कोटरा नगर पंचायत में माननीय सदर विधायक आदरणीय गौरीशंकर वर्मा जी, उरई सदर उपजिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष आशाराम अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत प्रदुम्न कुमार, गुरुप्रसाद शर्मा, मण्डल अध्यक्ष मंगल राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति मे नामनिर्दिष्ट सदस्य(नामित सभासद) अंकित गुप्ता, सुनीता सैनी, कमल वर्मा का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
सदर विधयक द्वारा सभी को सम्बोधित करते हुये कहा कि सभी नामित सदस्य नगर पंचायत के विकास में अपना अहम योगदान देते हुए शासन की योजनानुसार कार्य करते रहेंगे। उन्होंने सभी नामित सभासदों का माल्यार्पण करते हुये उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।
साथ ही उपजिलाधिकारी महोदय ने सभी लोगों कोविड 19 नियमों का पालन करना और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने को कहा। कार्यक्रम के आखिर में नगर पंचायत अध्यक्ष आशाराम अग्रवाल जी द्वारा सभी नामित सदस्यों को बधाई देते हुये सभी उपस्थित अथितियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से सेक्टर संयोजक रोहित अग्रवाल, अवनीश व्यास, मनीष व्यास, संजय सैनी, समस्त नगर पंचायत सभासद, समस्त नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know