Top News

मुलायम सिंह यादव को गाली देने वाले अधिकारी का वीडियो वायरल, भड़के सपा नेता!

      उत्तर प्रदेश न्यूज21 ब्यूरो रिपोर्ट                    उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में तैनात बंदोबस्त अधिकारी नितिन चौहान ने किसान को धमकी दी कि यही चार कागज फाड़कर जमानत नही होने देंगे और जेल के अंदर भी गोली से मरवा देंगे इतना ही नही ये अधिकारी नेता मुलायम सिंह और रामगोपाल यादव के लिए भी बहुत ही गंदी गालियां दी रहे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो वायरल के बाद समाजवादी पार्टी के पूर्व केबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने शिकायती पत्र जिलाधिकारी को सोपा है और कार्यवाही नही होने पर  आंदोलन की चेतावनी दी ।दरअसल मामला उस समय सुर्खियों में आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वाइरल हुआ, इस वीडियो मे अमरोहा जनपद के चकबंदी विभाग के बंदोबस्त अधिकारी नितिन चौहान द्वारा हसनपुर तहसील क्षेत्र के फूलपुर गांव में एक किसान के साथ बदसलूकी करने और जेल में गोली मरवा देने के धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ साथ ही समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और नेता रामगोपाल यादव के खिलाफ भी गन्दी गालियों देते नजर आ रहे हैं
बंदोबस्त अधिकारी नितिन चौहान अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का वीडियो इस अधिकारी का वायरल हुआ तो समाजवादी पार्टी के नेताओं में उबाल आ गया पहले एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर चुका है और आज फिर से पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से आरोपी बंदोबस्त अधिकारी नितिन चौहान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायती पत्र सौंपा है और आरोपी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की हैकमाल अख्तर ने कहा कि अगर 30 जून तक आरोपी चकबंदी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो समाजवादी पार्टी कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करेगी और इस मामले में आंदोलन शुरू किया जाएगा जब तक आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती , पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने यह भी बताया कि जिला अधिकारी उमेश मिश्रा ने आरोपी चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी नितिन चौहान के खिलाफ जांच पूरी होने तक उनके सभी प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारों पर रोक लगा दी है लेकिन इस अधिकारी के खिलाफ अभी तक सख्त कार्यवाही नही की गई है
सिर्फ जांच की जारी है या यूं कहें कि अधिकारी इसके बचाव में है अगर ऐसे अधिकारियों के साथ कार्यवाही नही की गई तो इनके हौसले ओर ज्यादा बुलंद हो जाएंगे इस अधिकारी के खिलाफ कॉंग्रेस पार्टी के नेता किसान नेता और गांव के लोगो ने भी जिलाधिकारी से मिलकर कार्यवाही करने की बात की है लेकिन उच्चाधिकारियो की तरफ से इसमें कोई ठोस कार्यवाही नही की गई है

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم