ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी उत्तर प्रदेश न्यूज21
उरई (जालौन):- रोडवेज बस डिपो से एक एक बस झांसी, कानपुर, इटावा, हमीरपुर के लिए रवाना हुई।
सूचना के अभाव में रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या कम होने के चलते प्रत्येक बस में मात्र 15 - 20 सवारी ही यात्रा कर रही है। बस स्टैंड डिपो इंचार्ज भूपेश कुमार, लिपक भजन लाल, अंकित पटेल ने बताया कि आज 1 जून से सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक नियमित रूप से बस स्टॉप खुलेगा और कानपुर, झांसी, इटावा, हमीरपुर, बाँदा आदि रूटों पर नियमित बसों का संचालन शुरू हो गया है। बस में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों के नाम ,पते, मोबाइल नंबर लिखे जा रहे है सोशल डिस्टेसिग का पालन किया जा रहा है तथा मास्क लगाकर ही यात्रा करने दी जा रही है थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही लोगो को बस में यात्रा करने की अनुमति दी जा रही है। दोपहर 2:30 बजे तक झांसी, कानपुर, उरई आदि डिपो की एक दर्जन से अधिक रोडवेज बसें उरई से रवाना हो चुकी है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know