उत्तर प्रदेश न्यूज 21 नवनीत गुप्ता
दिबियापुर:-आज दिनांक 7 जून 2020 दिन रविवार को वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश कुमार एडवोकेट के निज निवास दिबियापुर में अपना दल एस संगठन जनपद औरैया की बैठक हुई।बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत कराया गया।तथा बैठक में दिबियापुर नगर पंचायत के युवा सभासद सचिन गुप्ता को अपना दल एस संगठन का नगर अध्यक्ष बनाया गया। वहीं बाबा परमहंस नगर की सभासद श्रीमती मालती देवी को महिला मंच का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा पूर्व सभासद अजय पोरवाल (राणा नगर दिबियापुर) को प्रदेश कार्यकारिणी में पदाधिकारी बनाए जाने के लिए प्रदेश नेतृत्व से मांग की गई। बैठक में संगठन जिला प्रभारी रवि प्रकाश पाल ने बताया,कि संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश कटिहार व प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार पटेल से दूरभाष पर बनाए गए पदाधिकारी की सहमति प्राप्त कर ली गई है। इसके अलावा sc-st मंच के प्रदेश अध्यक्ष तथा संगठन के जिला प्रभारी रामलखन कोरी से जनपद के संगठन को मजबूत करने के लिए परामर्श लिया गया है। बैठक में हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री कमलेश कुमार एडवोकेट को संगठन के फंटल संगठन विधि मंच का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा सभी बनाए गए पदाधिकारियों की सूचना पार्टी के हाईकमान को दी जा रही है।आज जोड़े गए पदाधिकारियों से संगठन का जनाधार बढ़ेगा।जिससे पार्टी जनपद में और अधिक मजबूती के साथ उभरेगी।बैठक में महिला मंच की जिला अध्यक्ष तथा जिला प्रभारी ने पार्टी से जुड़े सभी पदाधिकारियों प्राथमिक सदस्यता की रसीद देते हुए माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।बैठक में भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रभारी हरिओम बाजपेई, महिला मंच की जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी दोहरे,अपना दल एस के जिला प्रभारी रवि प्रकाश पाल, वरिष्ठ नेता बेचेलाल कोरी एवं बृजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। अपना दल एस ने जनाधार वाले लोगों को पार्टी में शामिल करने से जहां पार्टी को बल मिलेगा वही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में पूर्ण मदद होगी।वहीं अपना दल एस की जिलाध्यक्ष ने मनोनीत किए गए सभी पदाधिकारियों को शीघ्र मनोनयन पत्र निर्गत करने का वादा भी किया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know