नवनीत गुप्ता - उत्तर प्रदेश न्यूज 21 दिबियापुर:: अवगत कराना है,कि बिलराया पनवाड़ी राजमार्ग संख्या - 21 जो औरैया जनपद से गुजरता है इसकी कुल लंबाई 53 किलोमीटर है। इस मार्ग को 2 लाइन से 4 लाइन में परिवर्तित किए जाने की योजना के अंतर्गत पड़ोसी जनपद कन्नौज तथा जालौन में इसका चौड़ीकरण पूरा किया जा चुका है।और जनपद में इस मार्ग पर बेला,सहार,दिवियापुर के अलावा जिला मुख्यालय का ककोर भी इस मार्ग पर स्थित है इस मार्ग पर दिबियापुर में निचली गंग नहर पर बना सकरा पुल चौड़ीकरण में एकमात्र बाधक है जिसकी पीडब्ल्यूडी विभाग और सिंचाई विभाग अपनी जगह में चौड़ा करते हुए नए नगर पुल को बना सकते हैं। पिछले विगत समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई खबर से ज्ञात हुआ है,कि इस मार्ग को चौड़ीकरण करते हुए कंचोसी मोड़ से असेनी तक 6 किलोमीटर का बाईपास प्रस्तावित किया गया है।प्रस्तावित बाईपास से क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को कृषि योग्य भूमि चली जाएगी।जिससे उनका भविष्य अंधकार में हो जाएगा।तो वहीं उत्तर प्रदेश सरकार बेबजह अपनी भूमि होने के बावजूद किसानों की भूमि को अधिग्रहण कर करोड़ों रुपए मुआवजा में देना होगा।जो न्याय हित में नहीं है।इसके अलावा बाईपास बनने से दिवियापुर नगर का विकास तथा उसकी रौनक स्वता ही समाप्त हो जाएगी।वही वहां के निवासियों को औरैया,कन्नौज आवागमन करने के लिए दिबियापुर से 5 से 7 किलोमीटर मजबूरन जाना होगा।जो जन हित व न्याय हित में नहीं है।अत: इस संबंध में श्रीमान जी से सादर अनुरोध किया है,कि आपके विभाग की नगर में सड़क चौड़ी करने को पर्याप्त भूमि हैं। प्रस्तावित बाईपास को निरस्त करते हुए दिबियापुर नगर से यथा स्थान उक्त हाईवे को चौड़ीकरण कर बनाया जाए।जिससे क्षेत्रीय किसानों की कृषि योग्य भूमि को बचाया जा सके।और राज्य सरकार के धन की क्षति ना हो सके।किसानों के हितों का ध्यान में रखते हुए दिबियापुर नगर से पुराने मार्ग को चौड़ीकरण कर स्वीकृति प्रदान करने की कृपा करें।वही इस संदर्भ में भी अवगत कराना है,कि दिबियापुर नगर स्थित नवीन मंडी स्थल में अधिग्रहित भूमि 30.73 एकड़ भूमि पर 22 अवैध मकान बने हुए हैं।तथा बेला मार्ग पर प्रस्तावित मंडी का मुख्य मार्ग अवैध कब्जा होने के कारण आज तक निर्मित नहीं किया गया है। वहीं किसानों को फलदार पेड़ व बेश कीमती लकड़ी के पेड़ों का मुआवजा भी नहीं दिया गया है। और माननीय उच्चतम न्यायालय का आदेश पालन कराते हुए अधिग्रहित भूमि के किसानों ने को अति शीघ्र मुआवजा दिलवाया जाए।और मंडी में अवैध कब्जों को हटाते हुए राजस्व नक्शे के आधार पर निर्माण कराया जाए। *निवेदक *हरिओम बाजपेई एडवोकेट किसान किसान यूनियन जिला प्रभारी औरैया, कमलेश कुमार एडवोकेट जिला अध्यक्ष अधिवक्ता मंच अपना दल एस औरैया, रानी दौहरे जिला अध्यक्ष मंच अपना दल एस औरैया, अजय कुमार पोरवाल पूर्व सभासद दिबियापुर वरिष्ठ नेता अपना दल एस, बेचेलाल कोरी पूर्व सभासद फफूंद प्रादेशिक अध्यक्ष कबीर सेना एवं वरिष्ठ नेता अपना दल एस जनपद औरैया।*
बिलराया पनवाड़ी राजमार्ग को सीधा निकालने, नहर पुल चौड़ा करने का अपना दल ने डिप्टी सी एम् को दिया ज्ञापन!
UPN TV
0
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know