उत्तर प्रदेश न्यूज21
कानपुर नगर:-शनिवार देर रात एक लखनऊ से कानपुर जा रहे पिकप में जैसे ही हाइवे के बिझलामऊ गांव के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकप में आगे बैठे लोग केबिन में फंस गए। दुर्घटना देख आस-पास के लोग दौड़े और घटना की जानकारी गंगाघाट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से केबिन को कटवाया। जिसके बाद दोनों को बाहर निकला गया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया।जूही गौशाला किदवई नगर निवासी 45 वर्षीय दिनेश
गुप्ता साथी संतोष अग्रवाल (49) के साथ शनिवार रात लगभग बारह बजे लखनऊ से कानपुर के लिये पिकप से लौट रहा था। जैसे ही वह लोग हाइवे स्थित कर्मीबिझलामऊ गांव के पास पहुंचे थे जहां पिकप चालक को झपकी आ गई। जिससे पिकप हाइवे किनारे खड़े मौरंग के ट्रक में जा घुसी। पिकप की रफ्तार तेज होने के कारण दोनों कैबिन में फंस गये। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर भाग निकला। आस पास के लोगो ने घटना की जानकारी गंगाघाट पुलिस को दी। सूचना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां दिनेश और संतोष पिकप की केबिन में फंसे थे। पुलिस ने जेसीबी मंगवाई और दोनों को किसी तरह बाहर निकाला!इस दौरान संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौत की सूचना गंगाघाट पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया है। संतोष के भाई नीरज अग्रवाल ने गंगाघाट थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know