उत्तर प्रदेश न्यूज21
दिबियापुर औरैया:-क्षेत्र के ग्राम निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब कि 1 बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री शौच क्रिया के लिए जा रही थी। जैसे ही वह पुलिया के समीप पहुंची उसी समय गांव के ही शीतू गौतम पुत्र सूर्य प्रसाद ने उसकी पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया। थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की धारा के साथ ही पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए संबंधित ठिकानों पर दविश दे रही है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know