उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया ब्यूरो रिपोर्ट:-औरैया जिले में भी तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीजो की संख्या को देखते हुये सोमवार को ग्राम पंचायत जीवा सिरसानी के समाजसेवी प्रदीप तिवारी द्वारा मनरेंगा के तहत कार्य कर रहे मजदूरों को साबून से हाथ धोने के सही तरीके बताते हुये कहा कि हाथों को 20 सेकंड तक अच्छे से धोये ताकि कोरोना वाइरस हो तो मर जाये और हाथों में सेनेटाइजर देकर सेनेटाइज करने के तरीके भी बताये। साथ ही साथ मजदूरों को मास्क वितरण कर कोरोना जैसे बीमारी से बचने के लिये क्या क्या सावधानी बरतें एवं औरों को भी कैसे सुरक्षित रखे इस पर मनरेगा मजदूरों को विस्तार से जानकारी दिया गया। समाजसेवी प्रदीप तिवारी व पंचायत मित्र अमोद तिवारी द्वारा कार्य के दौरान सोशल डिस्टेन्स का भी विशेष ध्यान रखने की अपील भी किया गया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know