Top News

मार्च 2022 तक प्रेरक जनपद घोषित करने का लक्ष्य -- बीएसए औरेया !

       उत्तर प्रदेश न्यूज21 समाचार संपादक अमित                                   चतुर्वेदी
दिबियापुर ।  मि।   शन प्रेरणा कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा  उत्तर प्रदेश के स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद के निर्देशन में  जनपद औरैया में गूगल मीट द्वारा वेबीनार का आयोजन एसआरजी टीम स्टेट रिसोर्स ग्रुप टीम औरैया द्वारा किया गया जिसमें जनपद के डाइट,प्राचार्य देवेन्द्र प्रकाश सिंह के मुख्य आतिथ्य में एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एस पी सिंह के कुशल निर्देशन में ,ए0आर0पी0, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन एवम् डायट मेंटर्स के साथ शासन द्वारा निर्धारित मॉड्यूल आधारशिला, ध्यानाकर्षण, शिक्षण संग्रह, प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका प्रेरणा लक्ष्य के बारे में जिला बेसिक अधिकारी महोदय द्वारा जनपद के ए0आर0पी0एवं डायट मेंटर्स का उन्मुखीकरण किया गया जिसमें डायट प्राचार्य श्रीदेवेन्द्र प्रकाश द्वारा जनपद की बेसिक शिक्षा में सुधार के लिए शिक्षकों के समर्पण की बात कही एवं डायट मेंटर्स की ओर से  अखिलेश दुबे ने प्रतिभाग किया। शेष मेंटर्स कोविड -19में जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में डयूटी में योगदान देने के कारण प्रतिभाग नहीं कर सके।एसआरजी अलका यादव ने ई पाठशाला संचालन के बारे सभी ए0आर0पी0 व मेंटर्स को जागरूक किया।एसआरजी दिव्या मिश्रा उत्कृष्ठ शिक्षक संकुल साथियों के साथ अतिशीघ्र बैठक आयोजित कर मिशन प्रेरणा के लक्ष्य को ए0आर0पी0टीम के माध्यम से पत्येक शिक्षक तक पहुंचने हेतु कहा एस0आर0जी0 सुनीलदत्त राजपूत ने मेरी उड़ान प्रतियोगिता के सफल क्रियान्वयन वा संचालन के बारे में जानकारी प्रदान की एवं कोविड-19 के कारण ऑनलाइन शिक्षा एवं दीक्षा ऐप के माध्यम से शिक्षा देने पर जोर किया गया श्रीशिवेंद्र कुशवाहा,विनय कुमार वर्मा,मनोज राठौर,संदीप कुमार गुप्ता,अर्चना,आलोक राठौर,रामानंद,
नंदकिशोर ,अनुराग शर्मा आदि ए0आर0पी0टीम के साथियों ने शासन द्वारा दिए गए मॉडयूलों पर चर्चा की गई जिसमें बेसिक शिक्षा प्राप्त कर रहे नौनिहालों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार हो सके जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद औरैया द्वारा कहा गया कि जनपद मार्च 2022 तक प्रेरक जनपद घोषित कर दिया जाएगा यह लक्ष्य रखा गया है जिसकी विस्तृत कार्य योजना बताई गई प्रेरक ब्लॉक या प्रेरक जनपद तभी माना जाएगा जब थर्ड पार्टी द्वारा मूल्यांकन कर लिया जाएगा यदि थर्ड पार्टी  के मानक पर खरा उतरा तभी जनपद प्रेरक माना जाएगा अब वह दिन दूर नहीं जब बेसिक शिक्षा को सर्वोत्तम शिक्षा कहा जाएगा ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم