गायव हुआ 12 वर्षीय बालक पुलिस टीम ने खोज कर परिजनों को सौंपा
अमित चतुर्वेदी
औरेया । बुधवार की सुबह 8 बजे पंकज मिश्रा पुत्र प्रकाश मिश्रा निवासी एसपी आवास कॉलोनी थाना कोतवाली जनपद औरैया में उपस्थित प्रार्थना पत्र दिया कि बीती रात 12:30 बजे से मेरा पुत्र उज्जवल मिश्रा उम्र 12 वर्ष घर से लापता है। काफी खोजबीन का प्रयास किया गया लेकिन मेरा पुत्र मिला नहीं उपरोक्त सूचना पाकर थाना कोतवाली औरैया के उपनिरीक्षक कृष्ण नारायण यादव महिला उ०नि० हर्षमुखी मय फोर्स द्वारा बालक के फोटो के आधार पर खोजबीन का काफी प्रयास किया गया जो बालक बुधवार की शाम लगभग 6 बजे जालौन चौराहा थाना कोतवाली औरैया से सकुशल बरामद हुआ। उक्त बच्चे उज्जवल को ऑपरेशन मुस्कान के तहत परिजनों को बुलाकर सकुशल सुपुर्द किया गया । परिजनों ने औरैया पुलिस उप निरीक्षक गण व टीम का आभार प्रकट किया ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know