Top News

 नरसिंहपुर में ट्रक पलटने से 5 मजदूरों की मौत, 11 घायल

उत्तरप्रदेश न्यूज़21, भोपालUpdated: Sun, 10 May 2020 07:34 

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के एक गांव में बीती रात ट्रक पलटने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। पाठा गांव में हुए इस हादसे में 11 मजदूर घायल हुए हैं। 

नरसिंहपुर के जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने कहा, 'आम से लदे ट्रक में 18 लोग सवार थे। नरसिंहपुर में पाठा गांव के पास ट्रक पलट गया और पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग घायल हो गए।'

उन्होंने आगे कहा कि ये सभी मजदूर तेलंगाना के हैदराबाद से उत्तर प्रदेश के आगरा आम से लदे ट्रक से जा रहे थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم