Top News

कोई भूखा ना रहे " संकल्प के तहत सांसद इटावा व औरेया भाजपा जिलाध्यक्ष ने "प्रसादम कम्युनिटी किचन" का शुभारंभ किया

कोई भूखा ना रहे " संकल्प के तहत सांसद इटावा व औरेया  भाजपा  जिलाध्यक्ष   ने "प्रसादम कम्युनिटी किचन" का शुभारंभ किया
उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 अमित चतुर्वेदी
औरैया । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी   की प्रेरणा से तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के "कोई भूखा ना रहे " संकल्प के तहत  सांसद इटावा प्रो• डॉ • रामशंकर कठेरिया व जिलाध्यक्ष  श्रीराम मिश्रा ने "प्रसादम कम्युनिटी
किचन" का शुभारंभ किया जिससे पलायन कर रहे सैकड़ों लोगों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उससे पूर्व सांसद  ने शहर स्थित गोपाल वाटिका में सैकड़ों जरूरतमंदों को राशन वितरण  कर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के विषय में जागरूक किया,आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करवाया व लोगों से अपने अपने घरों में रह कर कोरॉना से बचने के लिए कहा गया । लोगों ने  प्रधानमंत्री  तथा योगी  की सरकार की महामारी के दौरान कर्त्तव्यपरायणता की एवं सांसद जी के प्रयासों की  हार्दिक प्रशंसा की । कार्यक्रम में में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा  विवेक पाठक ,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्र , सहयोगी सांसद इटावा भूपेश अग्रवाल ,सीमा कुशवाहा,रजत दीक्षित ,मनीष कठेरिया,दीपक पुरवार उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم