Top News

आर्थिक तंगी के चलते युवक ने लगाई फांसी!

रिपोर्टर महेन्द्र सिंह उत्तर प्रदेश न्यूज21
जालौन कुठौंद:- थाना क्षेत्र के ग्राम सिहारी चेलापुर में एक 40 बर्षीय शादीशुदा युवक ने आर्थिक तंगी के चलते  फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम सिहारी चेलापुर निवासी रामकरन उर्फ लल्लू उम्र 40 बर्ष पुत्र भगीरथ दोहरे  ने  अपने घर के कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
 ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मृतक के पिता भगीरथ को दी जो कि खेतो पर  थे। पिता ने देखा कि उनका इकलौता बेटा कमरे में फांसी पर लटका है, तो पिता के होश उड़ गए, उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी  थाना पुलिस को दी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लटकते हुए शव नीचे उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पर परिजनों के मुताबिक पत्नी किरन कुछ दिन पहले  मायके गयी हुई  थी। म्रतक की शादी को लगभग 14 साल हो गए है और कोई भी संतान नही है  मृतक लल्लू अपना जीवन यापन करने के लिए मेहनत मजदूरी करता था दूसरों का ट्रैक्टर चलाता था और अपना भरण-पोषण कर रहा था लेकिन लोकडॉन के चलते कुछ हालात ऐसे हुए कि उसे आत्महत्या करने पर विवश होना पड़ा
मृतक के घर मे उसकी मां बिटोली  थी जो दूसरे वाले घर मे जानवरों की देख भाल करने गयी थी और पिता खेतो पर थे म्रतक का एक भाई पिंटू है जो अभी गुजरात में है   । परिजनों का रो रो कर  बुरा हाल है ।


 

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم