लॉकडाउन बढ़ने पर बोले अखिलेश यादव, जनता को कोई परेशानी न होने दे सरकार
उत्तरप्रदेश:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि तीन मई तक बढ़ाए गए लाकडाउन का पूरी निष्ठा के साथ जनता पहले की तरह पालन करेगी। अब राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि जनता कीअसुविधा का ध्यान रखें कि उन्हें कोई परेशानी
न हो तथा भोजन, इलाज के अभाव में किसी भी व्यक्ति को संकट न हो।अखिलेश ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की तमाम अपीलों और निर्देशों के बावजूद कुछ संस्थान अपने कर्मचारियों और श्रमिकों की सेवाएं समाप्त कर रहे है। लखनऊ में ही संविदा कर्मियों के वेतन से कटौती की गई है। यह अमानवीय है। कोरोना के कहर का मुकाबला करने की संयुक्त जिम्मेदारी का यह समय है।अखिलेश ने यह भी कहा है कि तीन मई तक समाजवादी पार्टी द्वारा राहत कार्य जारी रहेंगे। कार्यकर्ताओं की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि उनके गांव मोहल्लों में कोई भूखा-प्यासा नहीं रहना चाहिए। गरीब, बेरोजगार तथा किसी भी तरह की दिक्कत में फंसे लोगों के लिए मदद करने में वे अपनी भूमिका के निर्वहन से पीछे नहीं हटेंगे। लोकतंत्र में जहां सरकार अपना काम करती है। वहीं मुख्य विपक्षी दल के नाते समाजवादी पार्टी का सेवा धर्म भी है।
अखिलेश ने कहा कि किसानों की फसल अधर में है। सरकार की जिम्मेदारी जबानी जमा खर्च तक न रहे बल्कि उसे खरीद क्रय केन्द्र और गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य रुपया 1925 प्रति क्वींटल मिलना सुनिश्चित करना होगा। बेमौसम बरसात से पहले ही नुकसान झेल रहे किसानों को लाकडाउन में पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know