एडीएम व सीएमओ के सामने किया प्रदर्शन
फोटो- तैयार पर्सनल प्रोटेक्टिव किट में आशीष मिश्र
दिबियापुर । औद्योगिक नगर दिबियापुर के इंजीनियर युवक ने बेहद सस्ते खर्च पर पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट पीपीई किट तैयार करने का दावा करते हुए अपर जिलाधिकारी व सीएमओ के सामने इसका प्रदर्शन किया। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए पीपीई किट की देशभर में मांग बढ़ गई है। कोरोना संकट से पहले इनका आयात होता था लेकिन पिछले कुछ दिनों से देश में इनका बड़े पैमाने पर उत्पादन हो रहा है।
इंजीनियरिंग प्रशिक्षित और पेशे से कॉन्टेक्टर तथा दिबियापुर में सपोर्टिंग हैंड फाउंडेशन सामाजिक संगठन का संचालन कर स्कूल से दूर बच्चों को पढ़ाने की मुहिम चलाने वाले दिबियापुर के वीर अब्दुल हमीद नगर निवासी आशीष मिश्र ने कोरोना संक्रमण के फैलाव के दौरान लोगों को इस से बचाने के लिए अपने संगठन के सदस्यों के साथ न केवल सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजेशन का काम किया बल्कि जरूरतमंद परिवारों व बेजुबान जानवरों के लिए भोजन खाद्यान्न आज की व्यवस्था कम्युनिटी किचन के जरिए की। आशीष ने अब पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट पीपीई किट तैयार की है। उनके अनुसार समुचित गुणवत्ता वाली यह किट मात्र 200 रुपए में तैयार की जा सकती है। हालांकि आशीष के अनुसार मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उनकी किट को देखकर कुछ सुझाव दिए हैं जिसके बाद यह आसानी से ढाई सौ में तैयार हो जाएगी। वे कहते हैं कि अगर कोई उनसे यह किट की मांग करता है, तो वह आसानी से उपलब्ध कराने को तैयार हैं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know