*उत्तर प्रदेश न्यूज21 रिपोर्टर नवनीत गुप्ता
(औरैया)। दिबियापुर:जनपद औरैया की मंडी समिति दिबियापुर में आवारा पशुओं और सुअरों के आतंक से परेशान किसानों ने पिछले दिनों भारतीय किसान यूनियन टिकैत औरैया के माध्यम से गरीब अन्न दाताओं को बचाने की गुहार जनपद औरैया के प्रभारी मंत्री श्री जय कुमार सिंह जैकी से लिखित शिकायत कर निजात पाने के लिए कहा था। परन्तु मंडी समिति दिबियापुर के अधिकारियों को किसानों की चिंता न होकर व्यापारियों से सांठगांठ कर धन कमाने में लगे हैं।अवगत हो कि मंडी समिति दिबियापुर में जिला प्रशासन की ओर से सब्जी मंडी का समय रात्रि में 12बजे से 4बजे का रखा गया है।दिन भर अन्न दाता खेतों में काम करने के बाद सुदूर से रात को मंडी आता है जहां आढ़ती किसानों की फसल को बिना 6आर पर्ची देकर
आढ़ती किसानों की फसल को मनमाने दाम पर फुटकर बिक्री वालौ को बिकवाता है।जिसमें प्रति सैकड़ा 10रुपये कमीशन लेता है और आढ़त पर काम करने वाले को तथा आढ़त के सफ़ाई कर्मचारी को बेबस होकर सब्जी निशुल्क देनी होती है जहां मंडी समिति के कर्मचारी लूट में शामिल होकर किसानों को परेशान करते हैं।चारों ओर से निराश किसान श्रीमान जिलाधिकारी महोदय से अनुरोध करते हैं,कि आप स्वयं मंडी का निरीक्षण कर किसानों को परेशान होने से बचाने का कष्ट करें ।
महोदय रात्रि में किसानों की फसल को मंडी के आवारा सैकड़ों सुअरों पशुओं द्वारा नष्ट किया जाता है।क्षेत्रीय किसान और किसान यूनियन की मांग पर किसानों को लुटने से बचाकर बाजिब दाम दिलाने की कृपा करें
निवेदक जिला प्रभारी किसान यूनियन टिकैत हरिओम बाजपेई, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामनाथ त्रिपाठी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह गौर, व वरिष्ठ नेता कन्हैया लाल बाथम।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know