उत्तर प्रदेश न्यूज - 21 नवनीत गुप्ता
दिल्ली। राजधानी में मौसम एक बार फिर अपना मिज़ाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलेंगी। शुक्रवार और शनिवार को गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
सफदरजंग स्थित मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। तो वही, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा हैं। पालम केंद्र में सबसे ज्यादा तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 40 और आयानगर में 40.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार के दिन 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान तापमान 23 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं शुक्रवार, शनिवार को बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक की संभावना है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know