उत्तर प्रदेश न्यूज21 रिपोर्टर - नवनीत गुप्ता दिबियापुर (औरैया):अजीतमल मे दो सैकडा गरीब असहाय लोगों को राशन वितरित करते हुए अपना दल एस के कार्यकर्ता
औरैया (अजीतमल):आज दिनांक 9 मई को जनपद औरैया तहसील की अजीतमल में राशनकार्ड विहीन गरीब मजदूर, असहाय लोगों को राशन सामग्री वितरित की गयी। पिछले दिनों जनपद में लगातार समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से गरीबों को भोजन वितरण लगातार किया जा रहा है।लाकडाउन की अवधि लगातार बढ़ने से मजदूर, गरीबों की मदद करने के लिए अपना दल एस की अध्यक्ष श्री मती रानी दोहरे एवम कारागार एवं लोक प्रबंधन मंत्री/जनपद औरैया के प्रभारी मंत्री "जय कुमार सिंह उर्फ जैकी"को पत्र लिखकर क्षेत्रीय लोगों को सरकारी मदद देने का निवेदन किया गया था, जिस पर मंत्री जी ने संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी महोदय औरैया को निर्देशित कर जरुरत मंद को राशन सामग्री दिलाने की पहल की गई थी। जिसमें आज दो सैकडा लोगों को राशन सामग्री वितरित की गई। अपना दल ऐस औरैया और भारतीय किसान यूनियन टिकैत औरैया ने माननीय मंत्री जी को बधाई देते हुए मांग की। कि आपने राशन कार्ड बनाने की पहल की थी,परंतु जिला पूर्ति कार्यालय सही फीडिंग नहीं कर पा रहे है।और न ही पंजीकृत आनलाइन आवेदन पत्रों में तत्परता से कार्रवाई करते हुए राशनकार्ड जारी कर पा रहे है।जो सफेद हाथी साबित हो कर रहा है। गरीब लोगों को राशन दिलाने की पहल का स्वागत करने वालौ मै अपना दल ऐस के जिला प्रभारी रवि प्रकाश पाल, किसान यूनियन के जिला प्रभारी हरिओम बाजपेई, जिला अध्यक्ष अपना दल ऐस शैलेंद्र शर्मा, महासचिव विक्रम सिंह,सुभाष कश्यप वरिष्ठ नेता,श्री बेचेलाल जी कोरी वरिष्ठ पत्रकार,एवं पूर्व सभासद दिबियापुर वरिष्ठ नेता अपना दल ऐस अजय पोरवाल सहित अन्य लोगों ने भरपूर सहयोग व प्रशंशा की।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know