विनीत अबस्थी / उत्तर प्रदेश न्यूज21
कन्नौज- कन्नौज में तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के खुरदैया गांव में जमीन के विवाद को लेकर दबंगों ने एक बुजुर्ग की हत्या कर दी । दबंगो ने लाठियों और धारदार हथियार से बृद्ध किसान पर हमला कर दिया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर घायल कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा गया ।
खुरदैया गांव निवासी 60 वर्षीय राधेश्याम की घर के सामने आबादी की जमीन पड़ी हुई है। जिसपर गांव के इंद्रपाल कब्जा करने नियत से आयेदिन उसके साथ मारपीट व गाली गलौज करते थे। गांव के इंद्रपाल ने अपने साथीयों के साथ बृद्ध पर हमला बोल दिया। जिसमें राधेश्याम गम्भीर रूप से घायल हो गया। आरोपी घायल को मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। परिजन घायल को एम्बुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज ले आये। यहाँ हालत खराब होने पर उसको कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर जाते समय घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। ग्रामीण की मौत होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे संतोष कुमार ने कोतवाली में 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वादी की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है!
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know