समाचार संपादक अमित चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश न्यूज21
सहार। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में सवर्ण समाज सेवा संस्थान व सक्षम संस्था के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ राकेश सिंह,डॉ शशांक सचान,डॉ पुष्पेंद्र सिंह,डॉ संजय बाजपेई, डॉ मनोज मिश्रा,राहुल,चंद्रपाल आदि का मॉस्क भेंट कर सम्मान किया गया ।अवगत हो कि कोरोना महामारी के समय मॉस्क जीवन बचाने का कार्य कर रहा अतः संस्था द्वारा प्रतीक के रूप में मॉस्क भेंट करके ही कोरोना वारियर्स का सम्मान किया जा रहा है।सवर्ण समाज प्रदेश अध्यक्ष विकास त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना महामारी के समय में चिकित्सक धरती पर साक्षात ईश्वर की प्रतिमूर्ति के रूप में लोगों के जीवन की रक्षा कर रहे हैं।सक्षम संस्था पदाधिकारी डॉ आशीष त्रिपाठी ने बताया कि सामुदायिक केंद्र सहार में डॉ राकेश सचान की अगुवाई में सभी चिकित्सक बहुत मेहनत से लोगों के जीवन की रक्षा कर रहे हैं।कोरोना काल में जहां एक ओर कोरोना से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर अन्य बीमारियों जैसे डायरिया,मलेरिया आदि का भी निःशुल्क इलाज बहुत अच्छी तरह से किया जा रहा है। इस अवसर पर , युवा मोर्चा प्रभारी अंकित तिवारी,जिला उपाध्यक्ष अमित भदौरिया, नगर अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, सक्षम संस्था से जिला सह संयोजक श्रवण वाधित प्रकोष्ठ अमित त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण अग्निहोत्री, नगर अध्यक्ष उमेश तिवारी के अतिरिक्त वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ विनोद त्रिपाठी व योगेश तिवारी उपस्थित रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know