Top News

दो अदद चोरी की मोटर साइकिले बरामद कर तीन शातिर अभियुक्तों को भेजा जेल!

   समाचार संपादक अमित चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश                                    न्यूज21
अभियुक्तों के पास से  तमंचा कारतूस भी  बरामद
दिबियापुर/ सहायल  ।    सहायल  थानाध्यक्ष बृजेश कुमार भार्गव ने शनिवार की शाम करीब सवा 7 बजे थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान  नदी पुल सहायल दिबियापुर रोड के समीप आशीष यादव पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम पिम्मा निवादा थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात व रोहित पुत्र रघुवीर सहाय निवासी उपरोक्त तथा धीरज पुत्र गंगाराम निवासी पिछली कटरा थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात के कब्जे दो अदद  चोरी की मोटर साइकिले  तथा आरोपित आशीष के कब्जे से एक अदद तमंचा मय 2 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद कर पकड़ लिया। थाना पुलिस ने पकड़े गये आरोपितों के खिलाफ  विभिन्न धाराओं की अलावा आर्म्स एक्ट के तहत  रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم