समाचार संपादक अमित चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश न्यूज21
दिबियापुर । रामगढ़( हरचंदपुर) में बीते गुरुवार की शाम पालीवाल धर्मशाला में प्रधान प्रतिनिधि राजू दुबे के तत्वाधान में पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया। प्रधान प्रतिनिधि राजू दुबे ,मिक्की दुबे ,सतीश दुबे ,भाजपा नेता अवधेष शुक्ला ,भाजयुमो नेता रत्नेश शुक्ला ,विजय चतुर्वेदी , दिलीप गुप्ता उर्फ मलुके ने दिबियापुर थानाध्यक्ष विनोद शुक्ला ,हरचंदपुर चौकी इंचार्ज राम खिलाड़ी ,कस्वा इंचार्ज मूलेन्द्र सिंह , मुकेश कुमार व महादेव सिंह सहित सभी पुलिस स्टाफ , डॉक्टर्स ,आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमन चतुर्वेदी व आशाओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया । वही अंत मे सभी ने दाल बाटी का आनंद लिया । वही दिबियापुर इंस्पेक्टर विनोद शुकला ने सभी से मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know