Top News

जालौन पुलिस का दिखा मानवीय चेहरा,,,

ब्यूरोचीफ:- सौरभ  त्यागी उत्तर प्रदेश न्यूज21
जालौन:-बताते चलें कि नगर क्षेत्र में मुरली मनोहर मुहल्ले में सड़क के किनारे एक बुजुर्ग महिला काफी देर से बैठी रो रही थी । तभी मुहल्लावासियों से मिली सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी संजीव कुमार दीक्षित ने 
गरीब असहाय बुजुर्ग महिला की मदद करनी चाही  । तो बुजुर्ग महिला  ने बताया उसके दो बच्चे हैं लेकिन जायदाद लेने के बाद कोई उसकी सेवा नहीं करते हैं और घर में घुसने नहीं देते हैं । और  मुझे  बहुत तेज दर्द  हो रहा है । चौकी प्रभारी ने तत्काल उन्हें नजदीकी चिकित्सक डॉ एन ए खान से उपचार दिलवाया,,,साथ ही उनके परिजनों को बुलाया और सख्त लहजे में कहा कि आपके बुजुर्ग है इनकी सेवा कीजिए और इनका ध्यान रखें,,,
फिलहाल कस्बा चौकी प्रभारी संजीव कुमार दीक्षित की इस नेकदिली की मुहल्ले के अलावा काफी जगह प्रशंसा हो रही है ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم