ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी उत्तर प्रदेश न्यूज21
उरई। कोरोना वायरस महामारी लॉक डॉउन की वजह से गरीब और बेबस लोगों के लिए दो वक़्त का खाना जुटाना एक बहुत बड़ी चुनौती बन गया है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपना काम काज छोड़कर अपनी परवाह किए वगैर गरीब और बेबस लोगों के लिए निकल पड़ते हैं साथ ही जनपद में कई संस्थाएं भी लगातार प्रयासरत हैं के कोई भी भूखा ना सो पाए उसी में से एक एक्टिव वेलफेयर सोसायटी है जो 25 मार्च से लॉक डॉउन के बाद से कदौैरा ब्लॉक में मारामारी या भूकमरी की स्थति को देखते हुए संस्था के सदस्यों के द्वारा चिन्हित करके जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री एवं सुगर एवं हार्ट की संबंधित दवाएं उपलब्ध करवा रही है।
संस्था के कई राहत सामग्री वितरण समारोह में जिले के कई मुख्य अधिकारीगण भी शामिल रहे हैं ।
कदौरा क्षेत्र में कारोना फाइटर डाक्टर, सफाईकर्मी, पुलिस विभाग एवं गैस सप्लायर्स में कार्यरत लोगों साथ ही पत्रकार ,l को मास्क एवं सेनिटाइजर उपलब्ध करवाकर सम्मानित किया।
तो वहीं कोरेंटाइन सेंटर में कॉरेंटाइन लोगों को फल मास्क सेनिटाइजर मुहैय्या करवाए हैं।।
ताकि लोग सुरक्षित रहें और भूखे ना सोएं ।
सलाम ऐसे जज्बे को...
सलाम संस्था के उन तमाम करकर्ताओं को जो जनपद में संघर्षपूर्ण निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं
इरफान अली प्रबन्धक, एजाज खान झांसी, सामाजिक कार्यकर्ता अलीम सर, सुहाव खान, राजू विश्वकर्मा, मन्नू कादरी, इस्माइल अंसारी, रिजवान अली, बिट्टू, रिजवान शाह, वसीम राईन, सीमाब बेग, जीशान बेग आदि
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know