Top News

राष्ट्रीय स्वयं सेवक ने किया कोरोना योद्धाओं का भव्य अभिनंदन

रिपोर्ट :-सौरभ त्यागी उत्तर प्रदेश न्यूज21
माधौगढ-जालौन कोरोना की वैश्विक महामारी के दौरान कोरोना योद्धाओं के रूप में पहचान बना चुके स्वास्थ्यकर्मियों,पुलिसकर्मियों और सफाईकर्मियों का राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरोना योद्धाओं का योगदान भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। जिसके लिए आरएसएस इन योद्धाओं का पूरे देश में सम्मान करने में जुटा हुआ है। इसी के तहत नगर के स्वयंसेवकों चंद्रसेन सेठ,राजबहादुर भदौरिया, शत्रुघन सिंह,विनय प्रताप सिंह,ग़ोविन्द सिंह,राजेन्द्र दूरवार,अवधेश सिंह,नीरज भदौरिया,सुनील तोमर,संजू नगरिया,अजीत गुप्ता,सोनू कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा,अजीत उपाध्याय, दिव्यांशु,रामआसरे,भूपेंद्र आदि ने कोतवाली पहुंचकर एसडीएम सलिकराम, सीओ संजय शर्मा,तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति,नायब तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी,इंस्पेक्टर जेपी पाल सहित सभी पुलिस कर्मियों के ऊपर पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। वहीं नगर पंचायत कार्यालय पर सफाईकर्मियों के ऊपर भी पुष्पवर्षा कर अंगवस्त्र भेंट किया गया। नगर पंचायत के कर्मचारियों का भी अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर आरएसएस के स्वयंसेवकों ने कलमकारों को भी अंगवस्त्र भेंट कर उनका भी सम्मान किया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने