बुलंदशहर से गांव आई छात्रा कोरोना संदिग्ध पाऐं जाने पर डॉक्टर ने भेजा जांच को
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 धर्मेंद्र यादव
कोरोना बीमारी के भय से अमरपुर गांव में दहशत
थाना दिवियापुर क्षेत्र के गांव अमरपुर निवासी राम पाल की पुत्री प्राची उर्फ़ रमा पाल उम्र 20 वर्ष शनिवार की शाम अपने गांव आयी थी।जोकि बुलंदशहर में पॉलीटेक्निक कॉलेज पढ़ रही थी और वहीं पर थी कॉलेज बंद होने के कारण कल शाम घर लौटी तब से बुखार खासी जुकाम से पीड़ित देख ग्रामीणो ने प्रधान पति बिबेक दुबे व चौकी इंचार्ज राम प्रकाश को बताया जिन्होने सहार स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी व जिले के वरिष्ठ आधिकारियो को बताया।
सूचना पर पहुची कोवेड 19 टीम छात्रा की जांच व थर्मल स्क्रीनिंग की, टीम प्रभारी डाक्टर संजय बाजपेई ने बताया कि स्कैनिंग व लडकी से पूछ ताछ मे बीमारी संदिग्ध प्रतीत होती है वरिष्ठ डॉक्टरों के आदेश पर एम्बुलेंस बुला कर छात्रा को सहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा है जिसे बाद मे चिचौली अस्पताल भेज कर कोरोना बीमारी की भी जांच कराई जायेगी। कोरोना बीमारी से संदिग्ध लड़की की खबर से पूरे गांव व आसपास क्षेत्र मे दहशत है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know