जब फर्जी यात्रा फॉर्म लेकर दिल्ली के थानों में पहुंचे प्रवासी मजदूर, फिर हुआ ऐसा
उत्तरप्रवेश न्यूज21
उत्तरप्रवेशदिल्ली पुलिस ने प्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर भरोसा न करें और अभी तक सरकार या पुलिस की ओर से ऐसा कोई भी फॉर्म जारी नहीं किया गया है।
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने बुधवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जारी एक आदेश में कहा था कि लॉकडाउन के कारण फंसे प्रवासी मजदूरों, श्रद्धालुओं, छात्रों और अन्य लोगों की आवाजाही के लिए बसों का उपयोग किया जाएगा।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह हमारे संज्ञान में उस समय आया, जब बिहार और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के प्रवासी मजदूर गांधी नगर, कृष्णा नगर और गीता कॉलोनी थाने में भरा हुआ फॉर्म जमा कराने पहुंचे। इन लोगों ने परिवहन सुविधा के ब्यौरे को लेकर पूछताछ की और अपील की कि जब भी सुविधा शुरू हो, इन्हें सूचित किया जाए।
सहायक पुलिस आयुक्त (गांधी नगर) सिद्धार्थ जैन ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा कि प्रशासन की ओर से ऐसा कोई फॉर्म जारी नहीं किया गया है। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए ऐसी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know