अमित चतुर्वेदी/ उत्तर प्रदेश न्यूज21
क्रासर । दोनो सचिव औरेया जिले की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कर रहे है ।
औरेया । उप्र सरकार के कारागार एवम।लोक प्रबन्धन राज्यमंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने औरेया जिले में वंचित लोगो के सैकड़ो लोगों को राशनकार्ड जारी कराकर राशन सामग्री दिलाने का कार्य किया है । और बराबर जिला पर नजर रखकर अधिकारियों को समय समय पर निर्देश दे रहे है वही जबसे लोकडाउन शुरू हुआ जबसे जनपद के गरीब पिछड़े मजदूर असहाय लोगों को भूख से बचाने के लिए लगातार समाजसेवी संस्थाओं और किसान यूनियन टिकैत औरैया तथा अपना दल एस के साथ संपर्क कर राशन सामग्री दिलाने और राशनकार्ड से वंचित लोगों को राशनकार्ड जारी कराने के लिए अपने निजी सचिव अमरनाथ पटेल और अपर निजी सचिव प्रधुमन कुमार जी सैनी ने अपने व्हाट्सएप नम्बर सोशल मीडिया व मीडिया में नम्बर देकर पीड़ितो को सूचना देने के लिए जनता से आग्रह किया था जिसमें जनपद औरैया के लगभग सात हजार से अधिक लोगों ने आवेदन कर राशनकार्ड जारी करने की बात कही थी जिसमें अपात्र लोगों को छोड़कर बाकी सैकड़ो से अधिक लोगों को राशन कार्ड जारी कराये जा चुके है । राज्यमंत्री के निजी सचिव ने दूरभाष पर जिला प्रभारी किसान यूनियन टिकैत औरैया हरिओम बाजपेई एवं अपना दल एस के के नेताओं से फोन पर बात कर आश्वस्त किया कि जनपद में भूख से पीड़ित व्यक्ति को राशन उपलब्ध कराने के लिए पात्र लोगों की सूचना लेकर मुझे बताये व सभी को सरकारी सहायता प्राप्त करायी जायेगी वही जिले में निगरानी समिति की ग्राम पंचायतो में कमेटी गठित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिसमें जाबकार्ड से वंचित लोगों को काम देने के लिए कार्ड जारी किए जायेंगे और श्रम विभाग औरैया को निर्देशित किया गया कि मजदूरों को रोजगार देने के लिए पंजीकरण कराने की प्रक्रिया को उनके नजदीकी स्थान पर कैम्प लगाकर उन्हें पंजीकरण कराने की हर हाल में व्यवस्था करे ।
यदि किसी व्यक्ति को परेशानी का सामना करना पड़ता है तो वह किसी भी प्रकार की सहायता के लिए राज्य मंत्री के सचिव के व्हाट्सएप नम्बर 9454410200 एवं 8299515253 पर आवेदन पत्र भेजकर मदद ले एवं परेशान करने वाले कर्मचारी की शिकायत दर्ज करा सकते है । वही हरीओम बाजपेयी भाकियू पदाधिकारी और अपना दल एस सभी पीड़ित लोगों की आवाज उठाकर न्याय दिलाने की हरसंभव मदद करेगी ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know