उत्तरप्रदेश न्यूज21 जालौन मामला कुठौंद थाना अंतर्गत हदरुख पुल के पास का है जहां पर ईंटों से लदे हुए ट्रैक्टर में डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुंचे हदरुख चौकी प्रभारी दिव्य प्रकाश तिवारी ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को स्वास्थ्य चिकित्सा के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है ट्रैक्टर चालक बृजेश पुत्र किशन मुरारी को जिला अस्पताल से झांसी के लिए रेफर कर दिया गया है तथा उदय पुत्र जगदीश नारायण का जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know