फोटो परिचय। सर्कस कलाकारों को सब्जी एवं राशन सामग्री उपलब्ध कराते समाजसेवीगण
उत्तरप्रदेश न्यूज21 औरैया। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस देशव्यापी लाकडाउन में किसी भी जरूरतमंदों को मुसीबतों का सामना करना नही पड़े। इसके लिए नगर के सूरज मोटर्स राज
कुमार सक्सेना व उनके सहयोगियों द्वारा बढे हाथ थम नहीं रहे हैं। वह जरूरतमंदों की मदद का सिलसिला चौथे लाक डाउन में भी लगातार जारी किये हैं। वही शहर के बिजनेस मैन राज कुमार सक्सेना ने सर्कस के कलाकारों को गोद लिया था। उनके इस अभियान से यह भरोसा हो चला है कि किसी भी संकट को हम एकजुटता से हरा सकते हैं। यही एकजुटता ही हमें इस महामारी से भी निजात दिलायेगी। सर्कस के कलाकारों और उनके परिवार व बच्चों को राज कुमार सक्सेना ने चौथे लाक डाउन के अंतिम चरण में भी राशन पहुंचाया राशन में 50 किलो चावल, 50 किलो आटा, डेढ किलो गरम मसाला, 5 किलो नमक,10 किलो भिंडी, 15 किलो तुरई, 20 किलो प्याज, 1 किलो लहसुन, 30 किलो पत्ता गोभी, 50 किलो तरबूज, 20 किलो टमाटर, 2 किलो धनिया, 10 किलो पालक आदि राशन सामग्री उपलब्ध कराई है। उनके इस अभियान से सर्कस के कलाकारों एवं परिवारी जनों ने उनको भूरि- भूरि प्रशंसा की है। राज कुमार सक्सेना सूरज मोटर्स एवं उनके सहयोगीयों द्वारा 22 मार्च से लेकर 8823 अधिकार पत्रों का वितरण किया जा चुका है। जिनमें 5 किलो आटा, 3 किलो चावल, 2 किलो दाल एवं अन्य सामग्री , विधवा, बेसहारा, गरीब, अनाथ लोगों को निशुल्क दी जा रही है। राज कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रत्येक मोहल्लों में उनके सहयोगी द्वारा अधिकार पत्र दिए जा चुके हैं। अभी तक 8823 अधिकार पत्र दिए गए हैं। वार्ड सभासदों द्वारा भी सहयोग लिया जा रहा है। कोई भी गरीब भूखा ना रहे इसके लिए उनका प्रयास लगातार जारी है। इस मौके पर राज कुमार सक्सेना, कमल वर्मा, मनीष गुप्ता, गोपाल दुबे, मोहम्मद बबलू, अखिलेश सक्सेना, रत्नेश पोरवाल, अशोक गुप्ता, आनंद पोरवाल, विकास सक्सेना समेत कई सहयोगी मौजूद रहे।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know