*दिनांक 05/05/2020 दिन मंगलवार को सरस्वती विद्या रिसार्ट एवं कैंजरी गाँव में राशन वितरण*
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा० नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर इटावा लोकसभा के लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री डा० रामशंकर कठेरिया जी के निर्देशानुसार औरैया एवं दिबियापुर बिधानसभा मे लगातार सांसद प्रतिनिधि भूपेश अग्रवाल जी समाजसेवी के नेतृत्व में राशन वितरण हो रहा है। राशन वितरण के इसी क्रम में कल सांसद प्रतिनिधि भूपेश अग्रवाल, जगमोहन सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष एवं अमित तिवारी (रवि) महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा दिबियापुर के द्वारा सरस्वती विद्या रिसार्ट स्टेशन रोड दिबियापुर एवं कैंजरी गांव मे राशन वितरण किया गया नगर के कांशीराम कालोनी, अम्बेडकर नगर, आजाद नगर, बाबू दयाराम नगर, रामकृष्ण नगर आदि वार्डो के करीब 95 पात्र जरूरतमंद गरीब परिवार के लोगों को और कैंजरी गांव में 64 नाथ सम्प्रदाय के सपेरों और बंजारा (घुमंतू) समाज के लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए कुल 159 परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई जिसमें आटा, दाल, चावल, सरसों का तेल, नमक, आलू, सब्जी मसाले इत्यादि दिये गए। इस मौके पर कस्बा इन्चार्ज सब इस्पेक्टर मुकेश सिंह मय फोर्स के, मनीष भारती जिला मंत्री भाजयुमो, आशीष चौबे एड. सदानंद राजपूत मंडल महामंत्री, सूरज नाथ सपेरा प्रदेश अध्यक्ष सपेरा समाज, प्रमोद बघेल सभासद, शोभित विश्नोई सभासद प्रतिनिधि, कन्हैया पाण्डेय, श्याम सिंह कुशवाहा, अवनीत तिवारी, आशीष कुशवाहा, अंकित मिश्रा, सौरभ राजपूत, अमन दीक्षित, संत कुमार नायक, विशाल दुबे आदि स्वयं सेवकों ने उपस्थित होकर राशन वितरण में सहयोग दिया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know