Top News

प्रमुख सचिव एवं नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण

प्रमुख सचिव एवं नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण 
उत्तरप्रदेश न्यूज़21
औरैया:बाहर से आने वाले लोगों के लिए बनाए गए शेल्टर होम मानसरोवर गेस्ट हाउस बिधूना में आज श्री विजय भूषण प्रमुख सचिव लोक निर्माण उत्तर प्रदेश एवं नोडल अधिकारी के निरीक्षण के दौरान जब उन्होंने ने स्नेह एवं आत्मीयता भरे अभिभावक के अंदाज में चिकित्सीय टीम के कार्य की सराहना करते हुए अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कार्य करने के लिए कहा तो लगा कि पिछले अनवरत 48 दिनों की थकान कुछ ही क्षणों में काफूर हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग से लेकर Covid 19 तक सहजता से पूंछे गए सवालों के स्वाभाविक यथार्थ उत्तर निकलते चले गए । इतना ही नहीं उन्होंने आते ही मुझसे थर्मल स्केनर के बारे में पूंछा क्या इसकी रिपोर्टिंग सही आती है मेरे द्वारा हां करने पर माननीय ने अपनी स्क्रीनिंग भी यह कहते हुए करवाई कि मेरा भी टेम्परेचर देखो मुझे भी दिनभर बाहर रहना होता है । इतना ही नहीं उन्होंने हमलोगों के खाने पीने सहित दिनचर्चा की भी जानकारी ली। यह उद्गार डा श्याम नरेश दुबे फार्मेसिस्ट ने व्यक्त किए। इस अवसर पर श्री एम पी सिंह अपर जिलाधिकारी औरैया, श्री राशिद अली उपजिलाधिकारी बिधूना , तहसीलदार बिधूना समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। डा वी पी शाक्य चिकित्सा अधीक्षक बिधूना के कुशल नेतृत्व में मेरे साथ टीम में डा मनीष त्रिपाठी डा सतेन्द्र यादव मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم