Top News

कंचौसी रेलवे क्रासिंग लोंगो के लिए बनी मुसीबत देरी तक फँसे रहे लोग.....

धर्मेंद्र यादव
उत्तर प्रदेश न्यूज़21/कंचौसी(औरैया)
रेलवे फाटक पर जाम लोगों के लिए किसी मुसीबत से कम नही है।रेलवे फाटक बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। फाटक खुलने के बाद ही वाहन निकल सके।
दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर 24 घंटे में एक कई श्रमिक  ट्रेनें गुजरतीं हैं। इससे कंचौसी  रेलवे फाटक अक्सर बंद रहता है।
मंगलवार को 20 मिनट  तक क्रॉसिंग न खुलने के कारण दोनों ओर करीब आधा किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। भीषण गर्मीं में वाहन चालक व उनके सवार लोग परेशान रहे। फाटक खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली और उनके वाहन निकल सके। कस्बे के पारुल , मनीष , सतीश आदि का कहना है कि आए दिन रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की स्थिति रहने के कारण लोगों को समस्या का सामना करने को मजबूर होना पड़ता है।फाटक पर रोजाना जाम से लोग परेशान रहते हैं। रेलवे ओवरब्रिज ना बनने से लोगो रोज़ाना परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم