Top News

*सीएम योगी बोले- अब तक 7 लाख श्रमिक लौटे, राज्य सरकारें सूची दें, बाकी को भी लाएंगे*

उत्तर प्रदेश न्यूज21 रिपोर्टर:-नवनीत गुप्ता
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
दूसरे राज्यों से प्रवासी श्रमिकों को लेकर 37 ट्रेनें आ चुकी हैं
मार्च के अंतिम सप्ताह में साढ़े चार लाख श्रमिक आए थे
कोरोना संकट के बीच प्रवासी श्रमिकों और कामगारों की घर वापसी जारी है. उत्तर प्रदेश में 7 लाख कामगार वापस आ चुके हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को लौटे श्रमिकों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं.
सीएम योगी ने कहा अब तक 7 लाख श्रमिक प्रदेश में वापस आ चुके हैं. उन्होंने जिलेवार तरीके से इनकी पूरी डिटेल मांगी है. इनका डेटा भी तैयार किया जा रहा है. सीएम ने कहा कि जो राज्य सरकारें श्रमिकों की सूची उपलब्ध करा रही हैं, उन्हें लाने की व्यवस्था हम दे रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक दूसरे प्रदेशों से प्रवासी श्रमिकों को लेकर 37 ट्रेनें आ चुकी हैं. इससे 30 हजार से अधिक लोग आए हैं. इसमें गुजरात से 24 ट्रेन पहुंची थीं. इसके अलावा पिछले सप्ताह हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश से भी बसों से तीस हजार से अधिक श्रमिक एक सप्ताह के अंदर लाए गए हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم