उत्तर प्रदेश न्यूज21
कंचौसी।औरैया:-कंचौसी कस्बे के आधा दर्जन मौहल्लों में अचानक 350 बोल्टेज आने से उपभोक्ताओं के इलैक्ट्रानिक उपकरण फुंक गये। वहीं कुछ स्थानों पर मात्र 50 बोल्टेज आने के कारण पंखा-कूलर भी नहीं चल सके। इसके बाद ट्रांसफार्मर से जंपर उड़ गये। इसके चलते करीब 6 घंटे तक सप्लाई बाधित रही। झिझक बिजलीघर और अफसरों को फोन किया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। कस्बे में बिजली व्यवस्था तो लड़खड़ा ही रही है, लेकिन पावर कॉरपोरेशन के अफसर कर्मचारी भी लापरवाही बरतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कस्बे के महिपालपुरवा,नोगवा रोड , नहरपुल , वाली गली में रातभर हाई और लो-बोल्टेज की समस्या बनी रही। 350 तक बोल्टेज आने पर कई उपभोक्ताओं के इन्वर्टर, बैट्री, बल्व, एलईडी , कूलर ,फ्रिज , पंखे आदि उपकरण फुंक गये। उपभोक्ता मझले पंडित, सुभाष गुप्ता , सुधीर दुबे, अक्षय पोरवाल आदि ने बताया कि देर रात करीब 9:30 बिजली ने परेशान कर शुरु किया। एक लाइन में 350 तो दूसरी में मात्र 50 बोल्टेज आये। जिसके चलते पंखा-कूलर भी नहीं चला सके। इसके बाद ट्रांसफार्मर के जंपर उड़ गये। लगातार करीब 6 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। बिजलीघर और जेई पर कई बार फोन किया, लेकिन रातभर किसी ने ध्यान नहीं दिया। सुबह करीब 7 बजे जंपर जोड़ने के बाद सप्लाई मिली।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know