Top News

बसपा जिला अध्यक्ष ने 60 परिवारों के जरूरतमंदों लोगों को राशन वितरित किया

रिपोर्टर:-महेन्द्र सिंह उत्तर प्रदेश न्यूज21
जालौन। लॉक डाउन की वजह से उत्पन्न हुए संकट से जहां देहाडी मजदूर गरीब व असहाय लोगों के लिए संकट उत्पन्न हो गया है ऐसे में उनको खाने पीने के लिए समस्या आ रही है ऐसे में जनपद जालौन के बसपा जिलाध्यक्ष के संयुक्त प्रयासों से पिछले लगभग 14-15 दिनों से दिन-रात वह लोगों को जरूरत का सामान मुहैया करवा रहे हैं। उनका एक ही उद्देश्य है कि देश में आए इस संकट के समय कोई व्यक्ति भूखा न रहे। 
उन्होंने कहा यह जिम्मेदारी सिर्फ जिले के जिला प्रशासन की नहीं, बल्कि हम सबकी भी बनती है। इसलिए जो भी नागरिक वास्तव में भारत देश व अपने जनपद जालौन से प्यार करता है तो यह समय है देश ओर प्रदेश के प्रति अपना दायित्व निभाने का। आप जिन भी साधनों से जिला प्रशासन की मदद कर सकते हैं, उससे करें, आगे आएं और सहयोग करें। हमारी टीम का प्रत्येक साथी जरूरतमंदों का कर सकता है, उसमें अपने स्तर पर लगे हुए हैं। 
संजय गौतम ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह समय देश व प्रदेश में संकट का है इसलिए देश के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम प्रदेश व जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग में खड़े हैं। हरसम्भव मदद हमारी टीम और साथियों की तरफ से गरीब, मजदूर, विधवा, अपाहिज की करेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती के दिशा-निर्देश को ध्यान में रखकर टीमों का निर्माण कर रखा है जो बगैर भीड़ किए प्रत्येक जरूरतमंद के घर तक अपनी टीम के सहयोग से राशन आज करीब 60 परिवारों को आटा, प्याज, टमाटर, आलू इत्यादि पहुंचा रहे हैं।
फोटो परिचय-

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم