कार सवार ने बाइक को मारी टक्कर एक की मौत 2 गंभीर घायल
औरैया फफूँद रोड पर शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व दो युवक जख्मी हो गए। उन्हें कृष्णा मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया। जहां शेखर अग्निहोत्री की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो युवक रत्नाकर पांडेय व अनुराग दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए है हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। दिबियापुर थाना पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीणों ने कुछ देर बाद जाम खोला।
शेखर अग्निहोत्री पुत्र श्री रामऔतार अग्निहोत्री निवासी फफूँद रत्नाकर पांडेय व अनुराग दुबे बुधवार शाम बाइक पर से गांव लौट रहे थे। वही फफूँद रोड पर समय तेज रफ्तार कारने बाइक को टक्कर मार दी।कार का नंबर UP75 AE0900 है
हादसे में शेखर अग्निहोत्री की कृष्ना मेडिकल सेंटर में मौत हो गयी व रत्नाकर पाण्डेय व अनुराग दुबे के गंभीर चोट आई। कार चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know