Top News

एनटीपीसी औरैया द्वारा 1200 प्रवासी श्रमिकों को खाद्य सामग्री वितरित हुई

 समाचार संपादक अमित चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश न्यूज21
दिबियापुर ।  एनटीपीसी की नैगम सामाजिक दायित्व नीति के अंतर्गत एनटीपीसी लिमिटेड, द्वारा जनकल्याण हेतु अनेक राहत कार्य किये जा रहे हैं। हमारी परियोजना एनटीपीसी औरैया द्वारा भी लगातार जिला प्रशासन के माध्यम से ज़रूरतमंदों तक अपना सहयोग प्रदान कर रही है। इसी क्रम में रविवार  को जिला प्रशासन द्वारा प्रवासी श्रमिकों के लिए लगाए गये कैम्प जानकी वाटिका सामुदायिक किचन मे एसडीएम अजीतमल रमेश तथा तहसीलदार  संध्या शर्मा एवं अनंतराम टोल प्लाजा में अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान , डॉ. सी.वी. त्रिपाठी, विशेष सचिव आई.ए. एस नोडल ऑफिसर कोविड उत्तर प्रदेश सरकार की गरिमामयी उपस्थिति में  लगभग 1200 श्रमिकों, जिनमें पुरुष, महिलाएँ एवं बच्चे शामिल हैं, को औरैया परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा खाद्य सामग्रियाँ वितरित की गयीं । हमारी परियोजना सदैव ही जनकल्याण कार्यों मैं अपनी अहम् भूमिका निभाती रहेगी ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم