Top News

PM मोदी और यूपी के CM योगी ने नेपाली नागरिकों की कराई वतन वापसी, विदेशियों ने जताया आभार

PM मोदी और यूपी के CM योगी ने नेपाली नागरिकों की कराई वतन वापसी, विदेशियों ने जताया आभार

PM मोदी और यूपी के CM योगी ने नेपाली नागरिकों की कराई वतन वापसी, विदेशियों ने जताया आभार
लॉकडाउन के कारण विदेशी सीमाएं बंद होने से कई नेपाली नागरिक उत्तर प्रदेश में फंसे हैं. जिन्हें वापस भेजने की कवायद की जा रही है. आज भारत सरकार ने नेपाल के 212 नागरिकों को वापस उनके वतन भेजा है.महाराजगंज: लॉकडाउन के कारण विदेशी सीमाएं बंद होने से कई नेपाली नागरिक उत्तर प्रदेश में फंसे हैं. जिन्हें वापस भेजने की कवायद की जा रही है. आज भारत सरकार ने नेपाल के 212 नागरिकों को वापस उनके वतन भेजा है. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिल से आभार प्रकट किया है.

दरअसल, कोरोना की वजह से महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल की सोनौली एवं नौतनवा सीमा क्षेत्र में बीते 25 दिनों से 399 नेपाली नागरिकों को क्वॉरेंटाइन किया गया है. जिन्हें वापस भेजने के लिए नेपाल सरकार ने केंद्र से आग्रह किया था. जिसके बाद केंद्र और योगी सरकार ने 212 नागरिकों को वापस भेज दिया.
क्वॉरेंटाइन सेंटर में 25 दिन रहने के बाद नेपाली नागरिक काफी खुश हुए. नेपाली नागरिक सूरज थापा और सुशील श्रेष्ठ ने कहा कि प्रशासन द्वारा हमारे खाने पीने का ध्यान रखा गया. इतने दिनों तक मिली सभी सुख-सुविधाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हैंआपको बता दें कि लॉकडाउन लागू होने के बाद भारत-नेपाल की सीमाएं सील कर दी गई थी और किसी भी व्यक्ति के आने-जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी. जिसकी वजह से सोनौली सीमा पर कई विदेशी फंस गए. जिसके बाद भारतीय पुलिस एवं प्रशासन ने सभी नेपाली नागरिकों को सीमा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में बने क्वॉरेंटाइन सेंटरों में भेज दिया.महराजगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव ने बताया कि सभी नेपाली नागरिकों को स्वास्थ्य जांच के बाद रहने और खाने-पीने सहित अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई. आज 212 नागरिकों को भेज दिया गया है. बाकियों को बाद में भेजा जाएगा.

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم